आज का राशिफल, दिनांक- 06 जनवरी 2017, दिन- शुक्रवार

आज का राशिफलमेष : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढे़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर : कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

मीन : अध्‍ययन में रुचि रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

LIVE TV