आज का राशिफल, दिनांक- 02 जनवरी 2017, दिन- सोमवार

आज का राशिफलमेष : वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष : अध्यात्म में रूचि रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : मन अशांत रहेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं।

कर्क : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह : पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : परिवार में सुख-शांति रहेगी। हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। अनियमित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन असुविधपूर्ण रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृश्चिक : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संचित धन की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कुंभ : उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।

मीन : मन में निराशा के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

LIVE TV