आज का राशिफल

दिनांक-10 दिसंबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : संतान को शारीरिक कष्ट होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाणी में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान रहेगा।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह : वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटु्म्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिलेंगे।

कन्या : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है।

धनु : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कुंभ : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय में वृद्धि होगी।

LIVE TV