आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-06 दिसंबर, दिन- मंगलवार, 2016 का राशिफल

मेष : नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी दूसरे स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

मिथुन : मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या : परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : परिवार में सुख-शांति रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

वृश्चिक : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु : परिवार मेें सुख-शांति रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ : मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र का अागमन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत भी रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

 

LIVE TV