आज का राशिफल

दिनांक-03 दिसंबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

वृष : महत्वाकांक्षा बढ़ेंगी। मन अशांत रहेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की ओर से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह : आरामतलबी बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। माता-पिता से विरोधाभाव रहेंगे। लेकिन भाई एवं बहनों का सहयेाग मिलेगा।

कन्या : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कुंभ : मन परेशान रहेगा। भाइयों के स्वास्थ्य विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान के प्रति रूझान बढ़ेगा।

LIVE TV