आज का राशिफल

दिनांक- 14 नवम्बर 2016, दिन- सोमवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष : मन में निराशा एवं असंतोष के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह : मन परेशान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिडापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति होगी।

तुला : संतान के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु : कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्म संयत रहें।

मकर : धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ : किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

मीन : वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।

LIVE TV