आज का राशिफल

दिनांक- 12 नवम्बर 2016, दिन-शनिवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : संचित धन में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढे़गा। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला : मन अशांत रहेगा। परिवार में समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भवन सुख का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी।

धनु : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : भवन सुख का विस्तार होगा। जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ : वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन : संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेेकिन बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

LIVE TV