आज का राशिफल

दिनांक- 04 नवम्बर 2016, दिन-शुक्रवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : धैर्यशीलता में कमी अाएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क : मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह : धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या : शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

धनु : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सम्पत्ति के रखरखाव के कार्यक्रम होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : अध्धयन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। घरेलू समस्या बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

LIVE TV