आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-29 अक्‍टूबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

मेष : भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की का मार्ग प्रशस्त। वस्त्रादि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष : परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि। नौकरी में तरक्की की संभावना। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : नौकरी में कठिनाइयों का सामना। इच्छा के विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। वस्त्रादि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क : शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम। अध्ययन के लिए विदेश गमन के योग। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

सिंह : वाणी में सौम्यता। किसी रुके धन की प्राप्ति। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

कन्या : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय स्रोत बढ़ेंगे। शांति-प्रसन्नता के भाव। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

तुला : मित्रों व परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश। शिक्षा के सुखद परिणाम। आय में व्यवधान, लेकिन यदा-कदा धन की प्राप्ति भी होती रहेगी।

धनु : मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद व परिवर्तन के योग। दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। निराशा के भाव। चिड़चिड़ापन।

कुंभ : नौकरी में अफसरों का सहयोग। पदोन्नति की संभावना। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मीन : मानसिक शांति। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ेगा।

LIVE TV