आज का राशिफल

rashifalदिनांक-25 अक्‍टूबर, दिन- मंगलवार, 2016 का राशिफल

मेष
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मीठे खानपान की प्रति रुझान रहेगा।

वृष
जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढे़गा।

मिथुन
धैर्यशीलता में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

सिंह
किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या
उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला
मन अशांत रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है।

वृश्चिक
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु
जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कर्मक्षेत्र का विस्तार होगा।

कुंभ
क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

LIVE TV