आज का राशिफल

दिनांक-14 अक्‍टूबर, दिन- शुक्रवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन : मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश मे रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढे़गा।

तुला : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है।

धनु : आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर : वैसे तो वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्म संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन : आत्म विश्वास भरपूर रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढे़गी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 

 

 

LIVE TV