आज का राशिफल

दिनांक-09 अक्‍टूबर, दिन- रविवार, 2016 का राशिफल

2016_4image_15_53_2685251605942_maadurga-rashifal-ll-1-331x219

मेष : मानसिक शांति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है।

मिथुन : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क : मन अशांत रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। लेकिन बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा।

धनु : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ : क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

 

 

LIVE TV