आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-04 अक्‍टूबर, दिन- मंगलवार , 2016 का राशिफल

मेष : आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ : शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन : नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: आज का पंचांग, आप का दिन मंगलमय हो, दिनांक -04 अक्टूबर, 2016, दिन- मंगलवार

कर्क : आज आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार के कारण तकलीफ होगी। अनिद्रा सताएगी।

सिंह : आज के दिन आप शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या : परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है।

यह भी पढ़ें: LOC पर भारी गोलाबारी, पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

तुला : आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियां करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। मौज-शौक के साधन और मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे।

वृश्चिक :  आज का दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचें।

धनु : आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। इश्वर की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर : व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे।

कुंभ : आज के दिन शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा।

मीन : आज आपके आकस्मिक धन लाभ का योग दिख रहा हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे।

 

 

LIVE TV