आज का राशिफल, दिनांक- 1 मार्च 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफलमेष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अभी तरक्की में व्यवधान आएंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर सत्संगादि कार्यक्रम में समागम हो सकता है। आय में कमी आएगी।

सिंह : कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्या : आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक : नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद रहेंगे। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

धनु : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर : मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी होगा।

कुंभ : मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयेाग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

LIVE TV