आज का इति‍हास : आज के दिन ही जन्‍मीं थी भीकाजी कामा

1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

भीकाजी कामा

1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1859 – सैन्य विद्रोह मे सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।

1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।

1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1950 – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।

1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – घाना ने संविधान अपनाया।

1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप 515 से लोगों की मौत।

2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

LIVE TV