आज का इतिहास : देश को मिला एक महान शायर, गीतकार और पटकथा लेखक

आज का इतिहास जावेद अख़्तर का नाम देश का बहुत ही जाना-पहचाना नाम हैं। जावेद अख्तर शायर, फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक तो हैं ही, सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में भी एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। इनका जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार के सदस्य हैं जिसके ज़िक्र के बिना उर्दु साहित्य का इतिहास अधुरा रह जायगा। शायरी तो पीढियों से उनके खून में दौड़ रही है।

पिता जान निसार अख़्तर प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि और माता सफिया अख़्तर मशहूर उर्दु लेखिका तथा शिक्षिका थीं। ज़ावेद जी प्रगतिशील आंदोलन के एक और सितारे लोकप्रिय कवि मजाज़ के भांजे भी हैं। अपने दौर के प्रसिद्ध शायर मुज़्तर ख़ैराबादी जावेद जी के दादा थे। पर इतना सब होने के बावजूद जावेद का बचपन विस्थापितों सा बीता. छोटी उम्र में ही माँ का आंचल सर से उठ गया और लखनऊ में कुछ समय अपने नाना नानी के घर बिताने के बाद उन्हें अलीगढ अपने खाला के घर भेज दिया गया जहाँ के स्कूल में उनकी शुरूआती पढाई हुई। वालिद ने दूसरी शादी कर ली और कुछ दिन भोपाल में अपनी सौतेली माँ के घर रहने के बाद भोपाल शहर में उनका जीवन दोस्तों के भरोसे हो गया। यहीं कॉलेज की पढाई पूरी की और जिन्दगी के नए सबक भी सीखे। जावेद साहब के दो विवाह किये हैं। उन कि पहली पत्नी से दो बच्चे हैं- फरहान अख़्तर और  जोया अख्तर

फरहान पेशे से फिल्म प्रोदयुसर, निर्देशक्, अभिनेता, गायक हैं। जोया भी निर्देशक के रूप मेन अपने करियर कि शुरुआत कर चुकी हैं। भारत सरकार ने सन् 2007  में निसार को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

आज का इतिहास

17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1601 – मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1757 – जर्मनी ने प्रूशिया के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1863 – अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1941 – सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1961 – जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1980 – नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1985 – भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
1989 – कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1995 – जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
2002 – अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।
2008-केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।

17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1863 – आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान रूसी रंगकर्मी ‘कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की’ का जन्म हुआ।
1888 – बाबू गुलाबराय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1908 – एल. वी. प्रसाद – भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
1920 – तुर्की के क्रांतिकारी कवि ‘नाजिम हिकमत’ का जन्म हुआ।
1923 – रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
1917 – एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
1945 – पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म।
1930 – अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक
1918 – कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

17 जनवरी को हुए निधन

2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
2014 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
1951 – ज्योति प्रसाद अग्रवाल – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।

17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

LIVE TV