आज का इतिहास

आज का इतिहास21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी की स्थापना।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 – रिलायंस के कृष्ण गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

1977 – करीना कपूर – बालीवुड अभिनेत्री

1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस

LIVE TV