आज का इतिहास: 20 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ

20 फरवरी का दिन विश्व और देश के इतिहास में अति महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन कई ऐसी छोटी-बड़ी घटनाओं घटित हुईं, जो कि हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गई। आपको बता दें कि 20 फरवरी के दिन ही मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला, मिजोरम इससे पहले असम का हिस्सा हुआ करता था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली

इसके साथ ही साल 1947 में 20 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करने की घोषणा की थी, हालांकि भारत को 15 अगस्त, 1947 को ही स्वतंत्र कर दिया गया था।

आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

  1. 1950 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

  2. जान एच ग्लेन 1962 में अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

  3. नासा द्वारा 1965 में प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फ़ोटो और जरूरी डेटा भेजे।

  4. मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में 1968 में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

  5. बिहार, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में कन्हार नदी जल पर 1982 में समझौता।

  6. हिमाचल प्रदेश 1986 में भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

  7. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम 1987 में भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।

  8. भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

  9. दूरदर्शन पर 1999 में खेल चैनल शुरू हुआ।

  10. लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस 2001 में भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।

  11. सन 2001 में भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

  12. यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को 2007 में सहमत।

  13. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराक ओबामा ने 2008 में अपनी नौवीं जीत दर्ज की।

  14. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 फरवरी के दिन को साल 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रुप मनाने की शुरुआत की।

  15. 20 फरवरी, 2015 में स्विटजरलैंड के राफ्ज शहर में भीषण ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई और इसमें करीब 49 लोगों की जान चली गई।

आज जन्में व्यक्ति-

  1. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का 1909 में जन्म।
  2. 20 फरवरी, साल 1921 में भारतीय राजनेता राव वीरेन्द्र सिंह का जन्म।
  3. फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का 1936 में जन्म।
  4. ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश जयन्त कुमार मलैया का 1947 में जन्म।
  5. 20 फरवरी, साल 1953 में श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार का जन्म हुआ।
  6. भारतीय अभिनेता अनु कपूर का 1956 में जन्म।

20 फरवरी के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर-

  1. विश्व सामाजिक न्याय दिवस।

 

LIVE TV