आज का इतिहास : व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार ने छोड़ दी दुनिया

आज का इतिहास श्रीलाल शुक्ल का जन्म: 31 दिसंबर, 1925 को हुआ। उनको  लखनऊ जनपद के समकालीन कथा-साहित्य में उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन के लिये विख्यात साहित्यकार माने जाते थे। उन्होंने 1947 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास की। 1949 में राज्य सिविल सेवा से नौकरी शुरू की। 1983 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से निवृत्त हुए। उनका विधिवत लेखन 1954 से शुरू होता है और इसी के साथ हिंदी गद्य का एक गौरवशाली अध्याय आकार लेने लगता है। इनका निधन 28 अक्टूबर, 2011 को हुआ।

आज का इतिहास

1998 – इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004 – बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1963 – उर्जित पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।
1930 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
1867 – सिस्टर निवेदिता – विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।

28 अक्टूबर को हुए निधन

2011 – श्रीलाल शुक्ल – व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।

LIVE TV