आज का इतिहास : देश ने ख़ोया एक महान स्वतंत्रता सेनानी

आज का इतिहासमदभूषी अनन्तशयनम् अय्यंगार का जन्म 4 फ़रवरी, 1891 में हुआ था। ये भारत के दूसरे लोकसभा अध्यक्ष थे। लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष जी.वी. मावलंकर के आकस्मिक निधन से पैदा हुई रिक्तता को भरने के लिए अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करके मदभूषी अनन्तशयनम् अय्यंगार ने स्वतंत्रता की उपलब्धियों तथा नव गणतंत्र में स्वस्थ संसदीय संस्कृति को विकसित करने के अधूरे कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपने आपको सर्वोपयुक्त सिद्ध किया। अय्यंगार ने छह दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में, एक वकील, सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी के रूप में, उत्कृष्ट सांसद तथा लोक सभा अध्यक्ष और एक प्रतिष्ठित विद्वान के रूप में, जीवन में जिस भी कार्यक्षेत्र को चुना उसमें अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी। ये बिहार के राज्यपाल भी रहे। इनकी मृत्यु 19 मार्च, 1978 में हुई।

आज का इतिहास

19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1972 – भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।

1982 – ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।

1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।

1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।

2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।

2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।

2008 – डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।

2009 – डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।

19 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1911 – अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।

1954 – इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।

1984 – तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।

19 मार्च को हुए निधन

1890 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।

1982 – जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।

1998 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।

2011 – नवीन निश्चल – बालीवुड अभिनेता, ‘ग़रीबों के राजेश खन्ना’ कहा जाता था।

2015 – सूरजभान सिंह – प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।

LIVE TV