आज का इतिहास: देश ने खो दिया एक बड़ा अभिनेता

आज का इतिहास दारा सिंह अपने ज़माने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान और प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 19 नवंबर 1928 में हुआ था। दारा सिंह 2003-2009 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। दारा सिंह ने खेल और मनोरंजन की दुनिया में समान रुप से नाम कमाया और अपने काम का लोहा मनवाया। यही वजह है कि उन्हें अभिनेता और पहलवान के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गार्डीयांका को पराजित करके कॉमनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। बाद में वे अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बन गये। इनका निधन 12 जुलाई 2012 में हुआ था।

आज का इतिहास

1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक।
1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

12 जुलाई को हुए निधन

1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।
2013 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV