आज का इतिहास : देश ने खोया सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
पंडित कुमार गंधर्व का जन्म 8 अप्रॅल, 1924 में हुई थी। ये भारत के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। इनका वास्तविक नाम ‘शिवपुत्र सिद्धरामैया कोमकाली’ है। इनकी मृत्यु 12 जनवरी, 1992 में हुई।
आज का इतिहास
12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
2001 – भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008- कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1863 – स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक
1869 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1886 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1901 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1917 – महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी
1918 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक
1931 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि
1899 – बद्रीनाथ प्रसाद – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1964 – अजय माकन – भारतीय राजनीतिज्ञ
1972 – प्रियंका गाँधी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष
12 जनवरी को हुए निधन
1934 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1941 – प्यारे लाल शर्मा – भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
2005 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह