आज का इतिहास : देश ने खोया प्रथम उपराष्ट्रपति

आज का इतिहासडॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था। ये स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। इन्होंने डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया। इनका कार्यकाल 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक रहा। इनका नाम भारत के महान राष्ट्रपतियों की प्रथम पंक्ति में सम्मिलित है। इनके व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र इनका सदैव ॠणी रहेगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरूतनी ग्राम में, 5 सितंबर 1888 को हुआ था। इनका जन्मदिवस 5 सितंबर आज भी पूरा राष्ट्र ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के ज्ञानी, एक महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, महान वक्ता होने के साथ ही साथ विज्ञानी हिन्दू विचारक थे। डॉक्टर राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किए थे। वह एक आदर्श शिक्षक थे। इनकी मृत्यु 17 अप्रैल, 1975 में हुई।

आज का इतिहास

17 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।

2003 – 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।

2006 – सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।

2007 – 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।

2008 – मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई। हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।

भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।

17 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1941 – आशाराम बापू – प्रसिद्ध भारतीय आत्मज्ञानी संत।

1961 – गीत सेठी – भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।

17 अप्रॅल को हुए निधन

1794 – विलियम जोंस – अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।

1908 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।

1946 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।

2005 – विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहेन थे।

17 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व हीमोफीलिया दिवस

फ़ायर सर्विस सप्ताह

LIVE TV