आज का इतिहास : देश ने खोया पहला तिलिस्मी उपन्यासकार

आज का इतिहासदेवकीनन्दन खत्री का जन्म 29 जून, 1861 ई. बिहार में हुआ था। ये हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होंने ‘चंद्रकांता’, ‘चंद्रकांता संतति’, ‘काजर की कोठरी’, ‘नरेंद्र-मोहिनी’, ‘कुसुम कुमारी’, ‘वीरेंद्र वीर’, ‘गुप्त गोंडा’, ‘कटोरा भर’ और ‘भूतनाथ’ जैसी रचनाएँ कीं। ‘भूतनाथ’ को उनके पुत्र ‘दुर्गा प्रसाद खत्री’ ने पूरा किया था। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके उपन्यास ‘चंद्रकांता’ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस उपन्यास ने सबका मन मोह लिया था। इस किताब का रसास्वादन करने के लिए कई गैर-हिन्दीभाषियों ने हिन्दी भाषा सीखी। बाबू देवकीनंदन खत्री ने ‘तिलिस्म’, ‘ऐय्यार’ और ‘ऐय्यारी’ जैसे शब्दों को हिन्दी भाषियों के बीच लोकप्रिय बना दिया। उनकी मृत्यु 1 अगस्त, 1913 ई., बनारस में हुई।

आज का इतिहास

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।

1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।

2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।

1882 – पुरुषोत्तम दास टंडन – स्वतंत्रता सेनानी

1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी

1910 – मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

1924 – फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर

1932 – मीना कुमारी, फ़िल्म अभिनेत्री

1955 – अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार

1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।

1 अगस्त को हुए निधन

1863 – ज़िन्दाँ रानी – सरदार मन्ना सिंह औलख जाट की पुत्री थी। पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।

1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।

1920 – बाल गंगाधर तिलक, विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता

1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।

2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता

2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।

1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

LIVE TV