आज का इतिहास : देश ने खोया एक मशहूर शायर

आज का इतिहासफ़िराक़ गोरखपुरी का वास्तविक नाम ‘रघुपति सहाय’ है। उनका जन्म 28 अगस्त, 1896 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्धि प्राप्त और उर्दू के माने हुए शायर थे। ‘फिराक’ उनका तख़ल्लुस था। उन्हें उर्दू कविता को बोलियों से जोड़ कर उसमें नई लोच और रंगत पैदा करने का श्रेय दिया जाता है। फ़िराक़ गोरखपुरी ने अपने साहित्यिक जीवन का आरंभ ग़ज़ल से किया था। फ़ारसी, हिन्दी, ब्रजभाषा और भारतीय संस्कृति की गहरी समझ होने के कारण उनकी शायरी में भारत की मूल पहचान रच-बस गई है। उन्हें ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ और ‘सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1970 में उन्हें ‘साहित्य अकादमी’ का सदस्य भी मनोनीत किया गया था। उनकी मृत्यु 3 मार्च, 1982 को दिल्ली में हुई।

आज का इतिहास

3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1575 – मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।

1939 – महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।

1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।

1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।

2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।

2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटा।

2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

2008 – मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नाटो व अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।

2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1839 – जमशेद जी टाटा, भारतीय उद्योगपति।

1955 – जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता

1976 – राइफ़लमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक

3 मार्च को हुए निधन

1707- औरंगजेब, भारत के मुग़ल बादशाह।

1919 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

2009 – यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।

2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

2015 – डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार

3 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय रक्षा दिवस

LIVE TV