आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान योग गुरु

आज का इतिहासबी. के. एस. आयंगर का जन्म 14 दिसम्बर, 1918, वेल्लूर, कर्नाटक में हुआ था। ये योग का दुनिया से परिचय कराने वाले प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

उन्हें “आधुनिक योग का जनक” माना जाता है। उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें 2002 में ‘पद्मभूषण’ और 2014 में ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित किया गया था।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योग गुरुओं में उनका एक महत्वपूर्ण स्थान है। बी. के. एस. आयंगर ने ‘आयंगर योग’ की स्थापना की तथा इसे सम्पूर्ण विश्व में मशहूर बनाया।

‘टाइम’ पत्रिका ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में उनका नाम शामिल किया था। उनकी मृत्यु 20 अगस्त, 2014, पुणे, महाराष्ट्र में हुई।

आज का इतिहास

20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

[मोप्ला् विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।

1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।

1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।

1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।

2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।

2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।

2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।

2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

1944 – राजीव गाँधी – भारत के नौवें प्रधानमंत्री

1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।

1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं।

20 अगस्त को हुए निधन

2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)

LIVE TV