आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध इतिहासकार

आज का इतिहासबरुन डे का जन्म 30 अक्टूबर, 1932 में हुआ था। ये एक प्रमुख इतिहासकार और शिक्षाविद थे। मशहूर विद्वान् बरुन डे के अनुसंधान का मुख्य क्षेत्र आधुनिक भारत रहा। इनकी मृत्यु 17 जुलाई, 2013 में हुई।

आज का इतिहास

17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।

2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।

2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

17 जुलाई को हुए निधन

1928 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।

1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।

1992 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।

2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।

1790 – एडम स्मिथ – यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।

LIVE TV