आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान एक्टर

आज का इतिहासप्राण कृष्ण सिकंद का जन्म 12 फ़रवरी, 1920 में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता थे। प्राण ऐसे अभिनेता थे जिनके चेहरे पर हमेशा मेकअप रहता है और भावनाओं का तूफ़ान नज़र आता है जो अपने हर किरदार में जान डालते हुए यह अहसास करा जाता है कि उनके बिना यह किरदार बेकार हो जाता। उनकी संवाद अदायगी की शैली को आज भी लोग भूले नहीं हैं। इनकी मृत्यु 12 जुलाई, 2013 में हुई।

आज का इतिहास

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।

1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।

2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।

2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।

2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।

2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।

1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

1982- अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

12 जुलाई को हुए निधन

1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।

2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।

LIVE TV