आज का इतिहास : देश ने खोया एक मशहूर एक्टर

आज का इतिहासराज कुमार का जन्म 8 अक्तूबर 1926 बलूचिस्तान (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेता थे। इनका नाम कुलभूषण पंडित था लेकिन फ़िल्मी दुनिया में ये अपने दूसरे नाम ‘राज कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। पारम्परिक पारसी थियेटर की संवाद अदाइगी को इन्होंने अपनाया और यही उनकी विशेष पहचान बनी। इनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध फ़िल्मों में पैग़ाम, वक़्त, नीलकमल, पाकीज़ा, मर्यादा, हीर रांझा, सौदाग़र आदि हैं। इनकी मृत्यु 3 जुलाई 1996 मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1972 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।

1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।

1992 – रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।

1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।

2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।

2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।

2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।

2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।

2008 – न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।

3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1616 – शाह शुजा (मुग़ल) – मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र

1941 – अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।

1897 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।

3 जुलाई को हुए निधन

2015 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।

1948 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।

1999 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

LIVE TV