आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान इतिहासकार

आज का इतिहासहेमचंद्र रायचौधरी का  जन्म 8 अप्रैल, 1892 में हुआ था। ये एक भारतीय इतिहासकार थे, जो ‘भारत प्राचीन इतिहास’ पर अपने ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।

उनके पिता का नाम मनोरंजन रायचौधरी था, जो एक जमींदार थे। हेमचंद्र रायचौधरी की पत्नी का नाम तरंगिनी देवी था।

उन्होंने बंगवासी कॉलेज, कलकत्ता में (1913-1914) में एक व्याख्याता के रूप में शिक्षण कार्य किया। इसके तुरंत बाद वह ‘बंगाल शिक्षा सेवा’ में शामिल हो गए और (1914-1916) तक प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता में व्याख्याता के रूप में रहे। 1916 में उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज, चटगांव में स्थानांतारित किया गया।

उन्हें 1921 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से ‘प्राचीन भारतीय इतिहास’ में पी.एच.डी. से सम्मानित किया गया। उनकी मृत्यु 4 मई 1957 में हुई।

आज का इतिहास

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1979 – श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1980 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।

1994 – काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।

1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।

2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 – बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी ‘सेल’ ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।

म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल ‘याहू’ को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।

4 मई को जन्मे व्यक्ति

1902 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1767 – त्यागराज – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

4 मई को हुए निधन

1799 – टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक

2008 – पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक

LIVE TV