आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान साहित्यकार

आज का इतिहासकेशव प्रसाद मिश्र का जन्म 1885, काशी में हुआ था। ये हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे। एक भाषण के दौरान ‘विनयपत्रिका’ की अत्यधिक प्रशंसा करने के कारण भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पण्डित मदन मोहन मालवीय ने गद्गद होकर इन्हें सन 1928 ई. में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ में अध्यापक नियुक्त किया था। इनकी मृत्यु 21 मार्च, 1952 में हुई।

आज का इतिहास

21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।

2000 – ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।

2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को ‘जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।

21 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1887 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।

1916 – शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान।

1978 – रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।

21 मार्च को हुए निधन

1827 – दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।

2003 – शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार

21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व वानिकी दिवस

विश्व कठपुतली दिवस

अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस

विश्व कविता दिवस

LIVE TV