आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध हॉकी प्लेयर

आज का इतिहासजयपाल सिंह का जन्म 3 जनवरी, 1903 को राँची में हुआ था। ये भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक थे। वर्ष 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णिम युग था। डॉ. जयपाल सिंह को वर्ष 1928 में एमस्टर्डम में आयोजित ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इस ओलम्पिक में भारत ने जयपाल सिंह के नेतृत्व में देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इनकी मृत्यु 20 मार्च, 1970 को दिल्ली में हुई।

आज का इतिहास

20 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।
1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।

20 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – अलका याग्निक, भारतीय गायक।
1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1987 – कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।
1615 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।

20 मार्च को हुए निधन

1727 – आइज़ैक न्यूटन, एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक।
1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता
1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
2008 – सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।

20 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस
विश्व गौरैया दिवस

LIVE TV