आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दी को दिलाया राष्ट्रभाषा का दर्जा

आज का इतिहासगोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितम्बर 1887 में हुआ था। ये उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

इनका मुख्यमंत्री कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1954 तक रहा। बाद में ये भारत के गृहमंत्री भी (1955 -1961) बने।

भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृहमन्त्रित्व काल में आरम्भ किया गया था। बाद में यही सम्मान उन्हें 1947 में उनके स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान देने, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत के गृहमंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया। इनकी मृत्यु 7 मार्च 1961 में हुई।

आज का इतिहास

7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।

2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।

2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।

2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।

2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।

2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।

2009 – प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।

7 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।

1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।

1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1911 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन, हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार

7 मार्च को हुए निधन

1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।

LIVE TV