आज का इतिहास : देश ने खोई सुप्रसिद्ध नृत्यांगना, कई पुरस्कारों से हुईं सम्मानित

तंजोर बालासरस्वती का जन्म 13 मई, 1918 में हुआ था। ये भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना थीं। उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’, ‘पद्मभूषण’ और ‘मानद विद्या वाचस्पति’ आदि अलंकारणों से सम्मानित किया गया था। टी. बालासरस्वती तमिलनाडु राज्य से सम्बन्धित थीं। इनकी मृत्यु 9 फरवरी, 1984 में हुई।

आज का इतिहास

9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1973- बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।

1999 – यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।

2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।

2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।

2008- प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।

पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।

2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।

2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1993 – परिमार्जन नेगी – भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।

1968 – राहुल रॉय – भारतीय फ़िल्म अभिनेता

1922 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।

1945 – श्याम चरण गुप्ता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

9 फ़रवरी को हुए निधन

1760 – दत्ताजी शिन्दे – मराठा सेनापति थे।

2006 – नादिरा – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)

2008 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।

LIVE TV