आज का इतिहास : देश ने खोई अद्भुत गणितज्ञ, गिनीज़ बुक में है नाम दर्ज

आज का इतिहासशकुन्तला देवी का जन्म 4 नवम्बर 1929 में हुआ था। इन्हें आम तौर पर “मानव कम्प्यूटर” के रूप में जाना जाता है, बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी एवं मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) थीं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका नाम 1982 में ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी शामिल किया गया। शकुन्तला देवी के अंदर पिछली सदी की किसी भी तारीख का दिन क्षण भर में बताने की क्षमता थी। उन्होंने कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की थी। वह ज्योतिषी भी थीं। इनके 84वें जन्मदिन पर 4 नवम्बर 2013 को गूगल ने उनके सम्मान में उन्हें गूगल डूडल समर्पित किया। इनकी मृत्यु 21 अप्रैल 2013 में हुई।

आज का इतिहास

21 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

2001 – बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

2002 – एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।

2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2004 – बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।

2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।

2007 – ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।

भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।

21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1891 – जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।

1924 – कर्णी सिंह – भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।

1926 – महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख हैं।

21 अप्रॅल को हुए निधन

1938 – मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर

2015 – जानकी बल्लभ पटनायक – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

21 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

भारतीय सिविल सेवा दिवस

LIVE TV