आज का इतिहास : देश को मिला ऐसा शख्स जिसने पत्रकारिता को दिए नए आयाम

आज का इतिहासराजेन्द्र अवस्थी का जन्म 25 जनवरी, 1930 को जबलपुर में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार थे। वे ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक थे। उन्होंने जहाँ एक पत्रकार के रूप में कई मापदण्ड स्थापित किये, वहीं अपने साहित्य सृजन में भी अद्भुत सफलता प्राप्त की थी।

राजेन्द्र अवस्थी ‘नवभारत’, ‘सारिका’, ‘नंदन’ और ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ के सम्पादक भी रहे थे। उन्होंने कई चर्चित उपन्यासों, कहानियों एवं कविताओं की रचना की। वह ‘ऑथर गिल्ड ऑफ़ इंडिया’ के अध्यक्ष भी रहे थे।

दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी ने उन्हें वर्ष 1997-1998 में साहित्यिक कृति से सम्मानित किया था। राजेन्द्र अवस्थी ने ‘कादम्बिनी’ के ‘कालचिंतन’ कॉलम के माध्यम से अपना एक ख़ास पाठक वर्ग तैयार किया था। उनकी मृत्यु 30 दिसम्बर, 2009 को दिल्ली में हुई।

आज का इतिहास

25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1565 – तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।

1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई।

1755 – मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1831 – पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1839 – चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।

1874 – ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।

1882 – वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।

1952 – सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।

1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।

1969 – अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।

1971 – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।

1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।

1980 ‌- मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1983 – आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।

1991 – यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।

1992 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।

1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।

2002 – अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।

दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।

2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।

2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।

2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।

2006 – लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।

2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।

सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।

पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2009 – केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।

25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1824 – माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि

25 जनवरी को हुए निधन

1969 – अनंता सिंह – भारतीय क्रांतिकारी।

2001 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता थीं।

25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

LIVE TV