आज का इतिहास : देश को मिला एक महान खिलाड़ी

आज का इतिहासविल्सन जोन्स का जन्म 2 मई, 1922, पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। ये भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे। उनका पूरा नाम ‘विल्सन लायनेल गार्टन जोन्स’ था। वे स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी रहे, जिन्होंने बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियनशिप मुकाबला जीता। उन्होंने 1958 तथा 1962 में दो बार विश्व चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें 1962 में ‘अर्जुन पुरस्कार’, 1965 में ‘पद्मश्री’, 1990 में महाराष्ट्र सरकार की ओर से ‘महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार’ तथा 1996 में ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया था। दो बार विश्व चैंपियन रहे विल्सन जोन्स 12 बार बिलियर्डस के राष्ट्रीय चैंपियन रहे तथा 5 बार स्नूकर के राष्ट्रीय चैंपियन रहे। इनकी मृत्यु 5 अक्टूबर, 2003 में हुई।

आज का इतिहास

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1986 – सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 – पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।

2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 – अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।

ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।

2010 – सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।

2 मई को जन्मे व्यक्ति

1929 – विष्णु कांत शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।

1921 – सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक

2 मई को हुए निधन

17 नवम्बर – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।

1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार

LIVE TV