आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान

आज का इतिहाससुशील कुमार का जन्म 26 मई 1983 में हुआ। ये एक कुश्ती पहलवान है, जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में देश के लिए ‘कांस्य पदक’ जीतकर सुशील कुमार ‘नज़फगढ़ के नए सुल्तान’ बन गए।

दिल्ली के नज़फगढ़ से भारतीय क्रिकेट को वीरेंद्र सहवाग जैसा नायाब हीरा मिला लेकिन अब दिल्ली के सुदूर पश्चिम में बसा यह स्थान पहलवान सुशील कुमार के कारण जाना जाता है।

आज का इतिहास

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।

2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।

2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।

मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

26 मई को जन्मे व्यक्ति

1912 – छगनराज चौपासनी वाला – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

1940 – सरताज सिंह – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता।

1946 – अरुणा रॉय – भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।

1937 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

26 मई को हुए निधन

2017 – के. पी. एस. गिल – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।

1986 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय धातु दिवस

LIVE TV