आज का इतिहास : देश को मिला एक महान साहित्यकार

आज का इतिहासहरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 24 मार्च, 1892, उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी थे। उनकी हिन्दी साहित्य को विशेष देन उनके द्वारा बहुमूल्य पुस्तकों का रूपांतरण है। कई मौलिक रचनाओं के अतिरिक्त उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की ‘मेरी कहानी’ और पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखित ‘कांग्रेस का इतिहास’ का हिन्दी में अनुवाद किया। हरिभाऊ जी की अनेक पुस्तकें आज हिन्दी साहित्य जगत को प्राप्त हो चुकी हैं। महात्मा गाँधी से प्रभावित होकर हरिभाऊ उपाध्याय राष्ट्रीय आन्दोलन में कूद पड़े थे। पुरानी अजमेर रियासत में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे अजमेर के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे। इनकी मृत्यु 25 अगस्त, 1972 में हुई।

आज का इतिहास

24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।

1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।

2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।

2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।

2008 – छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।

नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

24 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1863 – सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।

1979 – इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1984 – एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

24 मार्च को हुए निधन

1603 – महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।

24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व टी. बी. दिवस

LIVE TV