आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध कवि

आज का इतिहासमैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त, 1886, झाँसी में हुआ था. ये खड़ी बोली के प्रथम महत्वपूर्ण कवि थे। महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा से आपने खड़ी बोली को अपनी रचनाओं का माध्यम बनाया और अपनी कविता के द्वारा खड़ी बोली को एक काव्य-भाषा के रूप में निर्मित करने में अथक प्रयास किया। इस तरह ब्रजभाषा जैसी समृद्ध काव्य भाषा को छोड़कर समय और संदर्भों के अनुकूल होने के कारण नये कवियों ने इसे ही अपनी काव्य-अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। हिन्दी कविता के इतिहास में गुप्त जी का यह सबसे बड़ा योगदान है। इनकी मृत्यु 12 दिसंबर, 1964, झाँसी में हुई।

आज का इतिहास

3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।

1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त

1916 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर

1939 – अपूर्व सेनगुप्ता, भारतीय क्रिकेटर।

1956 – बलविंदर संधू, भारतीय क्रिकेटर।

1960 – गोपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।

1984 – सुनील चेत्री, भारतीय फुटबॉलर।

1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।

1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक

1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

3 अगस्त को हुए निधन

1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)

LIVE TV