आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध एक्टर

आज का इतिहाससंजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 मुंबई में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय अभिनेता थे। इनका नाम हरिभाई जरीवाल था लेकिन फ़िल्मी दुनिया में ये अपने दूसरे नाम ‘संजीव कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। फ़िल्मी दुनिया में संजीव कुमार ने नायक, सहनायक, खलनायक और चरित्र कलाकार भूमिकाओं को निभाया। इनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध फ़िल्मों में ‘कोशिश’, ‘शोले’, ‘अंगूर’, ‘त्रिशूल’, ‘पारस’, ‘अनामिका’, ‘खिलौना’, ‘मनचली’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘सीता और गीता’, ‘आंधी’, ‘मौसम’, ‘विधाता’, ‘दस्तक’, ‘नया दिन नयी रात’ आदि हैं। इनकी मृत्यु 6 नवम्बर, 1985 मुंबई में हुई।

आज का इतिहास

9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।

2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।

2002 – आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।

2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।

2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।

9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1925 – गुरु दत्त – प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक

1930 – के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक

1900 – सत्य नारायण सिन्हा – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1923 – मानकभाई अग्रवाल – दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1845 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय – 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।

9 जुलाई को हुए निधन

1991 – शेरी भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर

LIVE TV