आज का इतिहास: दिग्गज राजनेता दादा भाई नौरोजी का हुआ निधन

आज का इतिहास आज का इतिहास में भारत के दिग्गज राजनेता ,उद्द्योगपति ,शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी के बारे में जानिये । दादा भाई को ‘भारतीय राजनीति का पितामह’ कहा जाता है। वह दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक भी थे। श्री दादाभाई नौरोजी का शैक्षिक पक्ष अत्यन्त उज्ज्वल रहा। 1845 में एल्फिन्स्टन कॉलेज में गणित के प्राध्यापक हुए। यहाँ के एक अंग्रेज़ी प्राध्यापक ने इन्हें ‘भारत की आशा’ की संज्ञा दी। अनेक संगठनों का निर्माण दादाभाई ने किया।

1851 में गुजराती भाषा में ‘रस्त गफ्तार’ साप्ताहिक निकालना प्रारम्भ किया। 1867 में ‘ईस्ट इंडिया एसोसियेशन’ बनाई। अन्यत्र लन्दन के विश्वविद्यालय में गुजराती के प्रोफेसर बने। 1869 में भारत वापस आए। यहाँ पर उनका 30,000 रु की थैली व सम्मान-पत्र से स्वागत हुआ। 1885 में ‘बम्बई विधान परिषद’ के सदस्य बने।

1886 में ‘होलबार्न क्षेत्र’ से पार्लियामेंट के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे। 1886 में फिन्सबरी क्षेत्र से पार्लियामेंट के लिए निर्वाचित हुए। ‘पावर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ पुस्तक लिखी, जो अपने समय की महती कृति थी। 1886 व 1906 ई. में वह ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ के अध्यक्ष बनाए गए। 1917 में उनका निधन हो गया।

आज का इतिहास

• 1999 – आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
• 2002 – ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
• 2003 – चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
• 2005 – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
• 2006 – फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
• 2007 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
• 2008 –
o रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
o भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

30 जून को जन्मे व्यक्ति

1911 – नागार्जुन भारतीय साहित्यकार।
1928 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
1934 – सी. एन. आर. राव – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

30 जून को हुए निधन

1917 – दादा भाई नौरोजी – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक।
30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
संथाल हूल दिवस

LIVE TV