आज का इतिहास : जानें 23 अक्टूबर का इतिहास

23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में 1764 को पराजित हुआ।
महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन 1850 में शुरू हुआ।
लीबिया एवं सीरिया द्वारा 1980 में एकीकरण की घोषणा।
हंगरी ने स्वयं को 1989 में गणराज्य घोषित किया।
जापान ने 1998 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
सूडान सरकार ने 2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने 2007 में सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
नया कम्पनी विधेयक 2008 को लोकसभा में पेश हुआ।

23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान स्वतंत्रता सेनानी और कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा का जन्म 1778 में हुआ।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म 1923 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का जन्म 1937 में हुआ।
एक भारतीय उद्योगपति, समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का जन्म 1957 में हुआ।

23 अक्टूबर को हुए निधन –
प्रसिद्ध कवि तुलसीदास का निधन 1623 में हुआ।
‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का निधन 2005 में हुआ।
लोकप्रिय संगीतकार, गायक और संस्कृतिकर्मी भूपेन हज़ारिका का लंबी बीमारी के बाद 2011 में निधन हो गया है।

LIVE TV