आज का इतिहास : जानें 20 अक्टूबर का इतिहास

जानें आज(20 अक्टूबर) के दिन की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।

20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
अकबर ने 1568 में चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
मारिया थेरेसा 1740 में आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) 1774 में भारत की राजधानी बनी।
आरबीआई ने 2008 को रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2015 को 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया

20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –
भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म 1930 में हुआ
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का जन्म 1969 में हुआ।
आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 1978 में हुआ।
पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म 1920 में हुआ।

20 अक्टूबर को हुए निधन –
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन 1982 में हुआ।
भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का निधन 1964 में हुआ।

LIVE TV