आज का इतिहास : मोगैम्बो… खुश हुआ

आज का इतिहास आज का इतिहास में मशहूर एक्टर अमरीश पुरी के बारे में जानिये। मिस्टर इंडिया में ‘मोगैम्बो’ का किरदार निभाकर अमर हुए अमरीश पुरी का जन्म आज ही के दिन सन 1932 में हुआ था।

निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पुरी खलनायक के रूप में काफी पॉपुलर हुए। सदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” में “बाबूजी” का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई थी। 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

आज का इतिहास

2002 – ईरान में आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
2005 – पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
2006 – अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
2007 – सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
2008 – सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 – उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।

22 जून को जन्मे व्यक्ति

1932 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

22 जून को हुए निधन

1932 – जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ – भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे।
1994 – एल. वी. प्रसाद – भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
2000 – केदारनाथ अग्रवाल – हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं।
1988 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।

LIVE TV