आज का इतिहास : ओडिशा को मिली पहली महिला मुख्यमंत्री

आज का इतिहास नंदिनी सत्पथी का जन्म- 9 जून, 1931, ओडिशा के कटक जिले में हुआ था। भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा लेखिका थीं। वह जून, 1972 से दिसंबर, 1976 तक ओडिशा राज्य की मुख्यमंत्री रही थीं। 14 जून, 1972 से 16 दिसम्बर, 1976 तक उड़ीसा राज्य की मुख्यमंत्री रहीं।

नंदिनी सत्पथी का जन्म 9 जून, 1931 को ओडिशा के कटक ज़िले में हुआ था। भारत के प्रमुख राजनैतिक दल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ से नंदिनी सत्पथी जुड़ी हुई थीं। इनका निधन 4 अगस्त, 2006, भुवनेश्वर में हुआ था।

आज का इतिहास

1914 – इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1997 – मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 – ‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1845 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1929 – किशोर कुमार, भारतीय गायक और अभिनेता
1931 – नरेन तमहाने, भारतीय क्रिकेटर
1522 ई.- राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1924 – इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार
1730 ई. – सदाशिवराव भाऊ, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

4 अगस्त को हुए निधन

2006 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
1937 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
4 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

LIVE TV