आज का इतिहास : उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन

आज का इतिहासउत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। 2000 और 2006 के बीच यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था, 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

राज्य का निर्माण कई वर्ष के आन्दोलन के पश्चात हुआ। उत्तर पश्चिमी उत्तरप्रदेश का पार्वतीय प्रदेश जिसमें बद्रीनाथ और केदारनाथ का क्षेत्र सम्मिलित है।

पौराणिक इतिहास

प्राचीन धर्मग्रंथों में उत्तराखंड का उल्लेख केदारखंड, मानसखंड और हिमवंत के रूप में मिलता है। लोककथा के अनुसार पांडव यहाँ पर आए थे और विश्व के सबसे बड़े महाकाव्यों महाभारत व रामायण की रचना यहीं पर हुई थी।

इस क्षेत्र विशेष के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन प्राचीन काल में यहाँ मानव निवास के प्रमाण मिलने के बावजूद इस इलाक़े के इतिहास के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है।

9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार; एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1989 – ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 – उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2008 – जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1270 – संत नामदेव का जन्म।
1877 – मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म।
1818 – रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति – प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक
1904 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1980 – पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
9 नवंबर को हुए निधन
1941 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1960 – सुब्रतो मुखर्जी – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962 – धोंडो केशव कर्वे – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
1980 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी ।
2005 – के. आर. नारायणन – भारत के राष्ट्रपति
2011 – हरगोविन्द खुराना – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित।

9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विधिक सेवा दिवस
विश्व उर्दू दिवस

LIVE TV