विश्व के ये 5 देश भी भारत के साथ मनाते हैं आजादी का जश्न

आजादीनई दिल्ली। आज पूरा भारत देश आजादी के जश्न में डूबा है। लोग देशभक्ति गानों पर झूम रहे हैं, नाच रहे हैं, गा रहे हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आज भारत के अलावा दुनिया के वो कौन से 5 ऐसे देश हैं जो भारत के साथ ही अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। आइए हम आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जो 15 अगस्त को आजाद हुए हैं।

CM योगी ने तिरंगा फहराकर जश्न-ए आजादी का किया आगाज, कहा- यूपी से ही देश की समृद्धि

ये हैं वो 5 देश

रिपब्लिक ऑफ कोंगो

15 अगस्त, 1960 को आजाद हुआ था। आजादी से पहले यह फ्रांस के अधीन था। फलबर्ट यूलो रिपब्लिक ऑफ कोंगो के पहले राष्ट्रपति बने थे।

बहरीन

15 अगस्त, 1971 को ब्रिटेन से आजाद हुआ था। हालांकि बहरीन 16 दिसंबर को ‘नैशनल डे’ मनाता है क्योंकि इसी तारीख को इसके पूर्व शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने राजगद्दी संभाली थी।

उत्तर कोरिया

दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति तक कोरिया जापान के अधीन था। जापान के सरेंडर के बाद कोरिया को इससे आजादी मिली। इसके बाद कोरिया, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के रूप में दो भागों में बंट गया। उत्तर कोरिया सोवियत संघ की ट्रस्टीशिप के अंदर आ गया। 15 अगस्त, 1948 को उत्तर कोरिया ‘डेमोक्रैटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ के रूप में पूर्णतः आजाद देश बना।

दक्षिण कोरिया

अमेरिका और सोवियत संघ अधिगृहित क्षेत्रों के एकीकरण के विफल होने पर दक्षिण कोरिया 15 अगस्त, 1948 को ‘रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ बना और देश की सत्ता में अमेरिकी झुकाव वाली सरकार आई।

कठिन परीक्षाओं में पास हुआ लखनऊ मेट्रो, सीएमआरएस ने दी हरी झंडी

लिकटेंस्टाइन

1940 से 15 अगस्त को नैशनल डे मनाता आ रहा है। यह दिन उस वक्त के प्रिंस, प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय के जन्मदिन (16 अगस्त) से ठीक पहले आता है। सन 1989 में प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय की मृत्यु के बाद भी लिकटेंस्टाइन 15 अगस्त को नैशनल डे के रूप में मनाता है।

LIVE TV