अगवा कर दो मासूमों से अलग-अलग किया गया रेप, सभी आरोपी गिरफ्त से बाहर   

आगरा में रेपआगरा। दो नाबालिग लड़कियों के साथ आगरा में रेप का मामला सामने आया है। एक ओर जहां दो बच्चों के साथ ईंधन बीनने गई लड़की को अगवा किया गया, वहीं दूसरी ओर एक मासूम को उस वक्त शिकार बनाया गया जब वह कुछ सामान लेने एक दुकान पर पहुंची। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आगरा में रेप

गांव पुरा बंजारा नौ साल की बच्ची अपने साथ के दो बच्चों के साथ नहर के किनारे खाना पकाने के लिए ईंधन इकट्ठा कर रही थी। तभी घाघपुर में रहने वाला दीपक वहां आ धमका। बच्ची को देखकर बहाने से उसे बुलाया। जब लड़की उसके पास पहुंची तो उसे दबोच लिया।

लड़की के मुताबिक दीपक उसे खेत में ले गया और कुकर्म किया। इस मामले में दीपक के साथ उसका एक दोस्त भी शामिल था।

लड़की के चीखपुकार मचाने पर उसे जान की धमकी भी दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों वहां से फरार हो गए। लड़की की बड़ी बहन को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

रेप की दूसरी वारदात भी आगरा में हुई। चार युवक एक लड़की को अगवा कर ले गए और उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित नाबालिक लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। पीड़ित लड़की अपने घर में अपने चाचा के यहां रह रही है।

पुलिस के मुताबिक़ चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन सभी आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

LIVE TV