असारा गांव में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक का किया आयोजन

असारा गांव में शुक्रवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया। बैठक में शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज किसान परेशान है। मोदी जी और योगी जी किसान ने आपको वोट देकर सत्ता में पहुंचाने का काम किया था, और ये ही किसान आपको कुर्सी से हटाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय लाखों मजदूर अपने घर पैदल गए हैं, जिनकी कांग्रेस ने मदद की। महिलाओं के सम्मान में प्रियंका गांधी सामने आईं। किसानों और बेरोजगारों की आवाज उठाने का काम राहुल गांधी ने किया। आज गरीब का पैसा लूट करके कुछ बड़े उद्योगपतियों को देने का काम कर रहे हैं। गांवों में देश बसता है, लेकिन सरकार गांव, किसान और मजदूरों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार नहीं चेती तो कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द ही सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रधानाचार्य शकील अहमद के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डाक्टर युनूस चौधरी, सत्यपाल पथौलिया, खिलेराम गुर्जर, देवेंद्र चौहान, शकील अहमद, जितेंद्र एडवोकेट, युसूफ चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

LIVE TV